🔴रुद्रपुर देवरिया।

पंजाब में प्रधानमंत्री के सुरक्षा में चूक और रैली रद्द होने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम का गुरुवार को खजुहा चौराहे पर प्रतीकात्मक पुतला फूंका और नारेबाजी की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार से कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में विघ्न डालने के लिए उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री के साथ कोई भी अप्रिय घटना भी घट सकती थी जिसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होती। पंजाब सरकार प्रधानमंत्री की सुरक्षा नही कर पाया जो सरकार लिए शर्मनाक हैं। इस दौरान राजीव गुप्ता, तेज प्रताप गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो, लक्ष्मी गुप्ता, जीत बंधन विश्वकर्मा, रुद्रनाथ मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, श्याम सिंह सोलंकी, रिंकू सिंह, दिवाकर निषाद, अनिरुद्ध चौधरी, जीतू जायसवाल, चंदन गुप्ता, संजीव कुमार गुप्त आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।