✍️विनय कुमार गुप्ता

🟥रुद्रपुर देवरिया।
पशुधन प्रसार अधिकारी श्री छट्ठू लाल राय का विदाई समारोह कोतवाली रोड, स्थित एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि डा.आर.डी.राम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने इनके पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया के अध्यक्ष के रुप में किये गये कार्यों की प्रशंसा किया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया के अध्यक्ष शिवराम पति त्रिपाठी एवं महामंत्री निशाकान्त तिवारी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। संरक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम को

संबोधित किया। वेटरिनरी फार्मासिस्ट संघ के महामंत्री राकेश कुमार भारती ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। वरिष्ठ लिपिक अमरेन्द्र सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के सदस्य आनंद कुमार मिश्र, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विजय सिंह, विष्णु गौड़, जितेन्द्र गौड़, अर्पिता सिंह, शालिनी जायसवाल,मनिष कुमार, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।