🟥जी पी दुबे
संवाददाता
97210 711 75

⭕बस्ती 3 अगस्त प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कुमार भारती , श्याम मोहन त्रिपाठी तथा पुलिस टीम ने परशुरामपुर थाने पर दुष्कर्म से संबंधित पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में अमित गुप्ता पुत्र रतिराम गुप्ता निवासी तिरूखा थाना परसरामपुर बस्ती को तिरुखा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |

गौरतलब है कि अभियुक्त ने 5 दिन पूर्व गन्ने के खेत में जबरदस्ती ले जाकर किया था दुष्कर्म |

थाना अध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल कल्पना रावत तथा सुलेखा राजभर 1100 ग्राम अवैध गाजा के साथ बिंद्रावती पत्नी मोना रे निवासी ग्राम पंखोंबारी थाना लालगंज को उनके ग्राम पंखोंबारी से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया |