मथुरा

रिपोर्ट सत्येंद्र यादव
गोवर्धन मनोज शर्मामथुरा/गोवर्धन : पूज्य संत पं• गयाप्रसाद जी की पुण्यतिथि पर मलूक दास आश्रम मे ग्रंथ विमोचन धार्मिक आयोजन के बीच संपंन्न हुआ। गीता मनीषी आचार्य डा• अशोक विश्वामित्र द्वारा लिखित पांच ग्रंथो का विमोचन तलहटी के संतो द्वारा किया गया। बता दै कि विश्वामित्र द्वारा हाल ही मे मानस का रस रामनामामृत, रामचरित स्त्रोत संकीर्तन , जटायु धर्म, रामायण के साधक की साधना यात्रा , व महाभारत के महानायक योगेश्वर श्री कृष्ण पांच ग्रंथो की रचना की है। मलूक दास आश्रम मे आयोजित संत सानिध्य मे स्वामी शारदानंद सरस्वती , स्वामी शिव स्वरूप ब्रहमचारी , राधामोहन दास सिद्ध व रामानुजाचार्य देवकी नंदन आचार्य द्वारा पाचों ग्रंथो का विमोचन किया। लेखक गीता मनीषी डा• अशोक विश्वामित्र ने इस सभी ग्रंथो को सनातन संस्कृति का पोषक बताते हुये सनातन धर्मावलंवियो के ज्ञान बृद्धि का कारक बताया है। उन्होने सभी ग्रंथो को पूज्य पं• गया प्रसाद जी को समर्पित किया है। आयोजन मे निर्मल दास महाराज, कवि हरीबाबू शर्मा ओम, गोपाल प्रसाद उपाध्याय गोप , डा• विनोद दीक्षित ,  समाजसेवी गौतम हिंदुस्तानी, सुनील पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।