मथुरा
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

पंडित वीरपाल मिश्र बने ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष

समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अहम- पंडित वीरपाल

🔴मथुरा वृन्दावन-रमणरेती-परिक्रमा मार्ग स्थित धानुका आश्रम में राष्ट्रीय ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल द्वारा पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक पत्रकारों का सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि दिल्ली भाजपा मंत्री नीरज तिवारी, बिहारीलाल वशिष्ठ, कृष्ण कन्हैया पद्रेनु द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री पंडित नीरज तिवारी ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता का मूल सिद्धांत सकारात्मकता रहा है। समाज से बुराई का अंत हो, कटुता समाप्त हो और सर्वजन हिताय समाचार लिए जाएं, यही आदर्श पत्रकारिता का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पत्रकारिता का क्षेत्र चुनौतियों से भरा है। देश और समाज में जिस तरह किसी भी तरह की परिस्थिति हो उसमें वह समाज को दिशा देने और समाज में घट रही घटनाओं को लेकर सजग करने का कार्य करता है। पत्रकार लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित रामदेव भारद्वाज एवम महासचिव रूपकिशोर उपमन्यु ने बताया की इसमें देश के कई जाने-माने धर्माचार्य, प्रख्यात पत्रकार, समाजसेवी संगठन, विप्र संगठन एवं राजनेता आदि का सम्मान किया गया है। इस अवसर पर “समाज सुधार के क्षेत्र में पत्रकारों का योगदान” विषय पर सेमिनार आयोजित हुई।जिसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं व उनकी सुरक्षा से संबंधित कई प्रस्तावों को पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
पत्रकार सम्मान समारोह के विशिष्ठ अतिथि कोलकाता से पधारे पत्रकार बैजनाथ दास ने कहा कि देश व समाज के कल्याण के लिए पत्रकारों का। महत्वपूर्ण योगदान है राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भी पत्रकारों का अविस्मरणीय योगदान रहा है।प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद पत्रकारों को कलम के सिपाही कहा करते थे। उनका कहना था कि जो कार्य तलवार नहीं कर सकती, वो पत्रकारों की कलम कर देती है।
राष्ट्रीय ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बदन मिश्र ने बताया कि हमारा दल समूचे देश के विभिन्न अंचलों में समाजसेवा के कार्य युद्ध स्तर पर कर रहा है, समय समय पर चतुर्वेद पारायण यज्ञ, यज्ञोपवीत संस्कार, रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।
हमारी संस्था ने अपने सेवा कार्यों के द्वारा अत्यधिक प्रशंसा व ख्याति अर्जित की है। संस्था द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता पंडित वीरपाल मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के संरक्षक पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने बताया की इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब सहित जनपद के 50 के अधिक पत्रकारों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह के अवसर पर संयोजक कृष्ण कन्हैया “पदरेणु, स्वग्ताधक्ष विजय रिणवा, प्रवक्ता पंडित रामदेव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी पंडित भारत शर्मा, पंडित वीरपाल मिश्र, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पंडित ईश्वरचंद्र रावत, मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद के जगदीश प्रभाकर, श्रीराम शर्मा, ओमप्रकाश भारद्वाज, हरपाल वशिष्ठ, दिल्ली प्रदेश महासचिव चंद्रपाल शर्मा, योगेश मिश्रा, शशांक शेखर सिंह पुस्कर, विष्णु शर्मा, अशोक शर्मा, संरक्षक सोहनलाल मिश्र, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।