🟥महराजगंज फरेंदा विधानसभा के अन्तर्गत कोल्हुई मंडल के भाजपा शक्ति केन्द्र कार्यालय मैनहवा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पूण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी

के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार समर्पण दिवस कार्यक्रम मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह उर्फ मधुर सिंह रहे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने किया।सर्वप्रथम सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्विनी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टीहै और हम उसके कार्यकर्ता परंतु यह पार्टी जिनके विचारों के कारण यहां तक पहुंची है वह विचार
पंडित जी का एकात्म मानववाद तथा अन्त्योदय ही रहा है।इसलिए पार्टी ने पंडित जी के पूण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप मे मनाने का कार्यक्रम लिया है।
कार्यक्रम का समापन करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी
है और इसे कार्यकर्ता ही चलाते हैं ,इसलिए हमे इस समर्पण दिवस पर न केवल तन व मन पार्टी को समर्पित करना है बल्कि धन का भी समर्पण करना है क्योंकि पार्टी को चलाने के लिए धन की भी आवश्यकता होती है इसलिए जो जितना भी सहयोग कर सके अवश्य करे।कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया।इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रमेश सिंह, राजा राम गुप्ता, अनिल सिंह, रामजतन प्रसाद,भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिन्स जायसवाल,राजू जायसवाल, कन्हैया, तामेश्वर जायसवाल, अरुण राय, महेंद्र राय,ट्विंकल मिश्र सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।