🛑विनय कुमार गुप्ता।

🟥रुद्रपुर देवरिया। नगर पंचायत में कार्यरत स्काइलिफ्ट ड्राइवर की बिजली की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत जानकारी के अनुसार मस्जिद वार्ड निवासी राधेश्याम पांडे 54 वर्ष पिता राम पुकार पांडे नगर पंचायत में ड्राइवर के पद पर स्थाई कर्मचारी थे। मंगलवार सांयकाल 4:30 बजे के करीब दुग्धेश्वर नाथ वार्ड के मंदिर रोड पर लाइट सुधार का कार्य चल रहा था जहां स्काइलिफ्ट का टावर 11000 वोल्टेज की चपेट में आ गया पूरी गाड़ी में बिजली का करंट उतर गया और गाड़ी में बैठे राधेश्याम पांडे उसके चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गए। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें लेकर रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक अपने पीछे चार बच्चे जिनमें तीन लड़का और एक लड़की है किसी का भी अभी शादी नहीं हुआ है। पत्नी सुधा दहाड़े मार कर रो रही थी। मौके पर उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी,अध्यक्ष न.पं सुधा निगम सतासी स्टेट की कादंबरी सिंह , अधिशासी अधिकारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह, कस्बा इंचार्ज केशव प्रसाद मौर्य, नगर पंचायत लेखक राम विनोद शुक्ला, सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी नगर की जनता का भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया भेज दिया। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा निगम ने दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायत देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी की घोषडा की। उधर बसपा नेता मनमथ त्रिपाठी ने परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए नगर पंचायत पर लापरवाही का गम्भीर आरोप लगाया है।