⭕जी पी दुबे
97210 711 75

🟠बस्ती 6 जनवरी 24.

जनपद न्यायालय बस्ती परिसर के केंद्रीय मीटिंग हाल में नव वर्ष उपलक्ष्य में एक वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया| जिसमें सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवम सम्मानित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अथिति जनपद न्यायाधीश महोदय ने समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए नई ऊर्जा के साथ सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय की संकल्पना को सिद्ध करने हेतु प्रतिबद्ध रहने व नव वर्ष में नई ऊर्जा के साथ न्यायालय के कार्यों को संपादित करने का मंत्र दिया।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से सोनाली मिश्र मुंसफ बस्ती, अनिल कुमार खरवार जी अपर जिलाजज, शिव चंद जी एडीजे 1 व अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद नियाज़ ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशेष

मजिस्ट्रेट जगदीश चौधरी, अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एल एन सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय नाजिर, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, भागवत शुक्ल, अरुण मौर्य, आदर्श श्रीवास्तव, शिवशंकर शुक्ला, पंकज तिवारी, रमेश शुक्ला, मूल चंद शर्मा, सुनील कुमार सहित नवागत अधिकारीगण व सैकड़ों कर्मचारीगण उपस्थित रहे।