🟥जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

»» प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्राण मन्त्र से ही भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा |

»» भारत के भविष्य को आने वाले युवा ही सवारेंगे एवं विकसित राष्ट्र बनाने में उनकी ही भूमिका महत्वपूर्ण होगी |

»»» सभी वक्ताओं ने पंच प्राण केला पर युवाओं का ध्यान केंद्रित किया |

🛑बस्ती 8 अगस्त नेहरू युवा केंद्र बस्ती के द्वारा दीदी चैरिटेबल संस्थान के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह के संयुक्त तत्वाधान में सूर्य पब्लिक स्कूल नगर बाजार बस्ती में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के पांच प्राण मंत्र पर आधारित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा संवाद भारत 2047 पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें आयोजक दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती तथा प्रायोजक नेहरू युवा केंद्र बस्ती के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा नें मां सरस्वती के चित्र के सामने पुष्प चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया | उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश की दिशा बदलने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है | देश को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी|
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवा सबसे ज्यादा भूमिका निभा सकते हैं | इसलिए युवा आज से यह पंच प्रण लें की देश को आगे बढ़ाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे |
मुख्य वक्ता के रूप में सूर्य बख्सपाल पीजी कॉलेज के डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह ने युवाओं को आगे बढ़कर देश की तरक्की तुम खुशी के दिन रात एक कर देना है जैसे मंत्र दिए |
प्रोफेसर डॉक्टर रघुवर पांडे, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह ने युवाओं के वैज्ञानिक सोच पर बल दिया
पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी तथा नगर पंचायत,नगर अध्यक्ष के प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू सिंह युवाओं से मुखातिब होते हुए उनका लक्ष्य निर्धारण करने के लिए कहा और इसी क्रम में उन्होंने स्वामी भद्राचार्य का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह वह 2 महीने की उम्र में अपनी आंखों की ज्योति खोने के बाद भी अपने संकल्प से उन्होंने पढ़ाई किया और हमेशा 99 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए |
प्रधानमंत्री मोदी के विजन 2047 मैं भारत को विकसित राष्ट्र कैसे बनाएं इस विषय चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद शुक्ला,राणा दिनेश प्रताप सिंह, , भाजपा नगर संजोजक , रुधौली मंडल संजोजक , महिला मोर्चा की संजोजक नें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र कैसे बनाएं इस विषय पर युवाओं कि क्या जिम्मेदारियां हैं, उनको क्या करना है पर अपने विचार प्रकट किए |
कार्यक्रम में पधारे समाज कल्याण अधिकारी बस्ती नें सबको पंच प्राण का शपथ दिलाया |
इसके पूर्व सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक एवं डॉ मनोज सिंह ने आए अतिथियों का स्वागत किया |
कार्यक्रम के अंत में दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने आये हुये अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पौधा देखकर सम्मानित किया |
कार्यक्रम का संचालन श्रुति अग्रहरि ने किया |
सूर्य पब्लिक कान्वेंट स्कूल की प्रांजल दुबे प्रियांश उपाध्याय और ना पांडे ने अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत गाकर किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव, सूर्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सूर्य कुमार उपाध्याय भावुक, प्रधानाचार्य , अध्यापक एवं अध्यापिकाएं, सूर्य पब्लिक स्कूल के बालक एवं बालिकाएं, नेहरू युवा केंद्र से ओम प्रकाश मिश्र,पत्रकार अरुण कुमार, मो. आरिफ, सुशील,भाजपा के बूथ संयोजक एवं पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव, भाजपा के युवा नेता प्रदीप निषाद, पत्रकारों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |