देवरिया मईल/भागलपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में भाजपा हटाओ,महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा की शुरुआत मौना गढ़वा से हुई।पद यात्रा की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गयी।मौना गढ़वा से शुरू हुई पदयात्रा के दौरान तेलियां कला व भागलपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि पं.नेहरू जी के जयंती के अवसर पर आज से 24 नवम्बर तक जनपद के सभी विधान सभाओं में कांग्रेसजनों द्वारा पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक करेंगें।देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजाद भारत के शिल्पकार पं.जवाहर लाल नेहरू के समृद्धशाली थाती को एक -एक कर मोदी सरकार बेचने में लगी हुई है।इसे बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना ही होगा।यह सरकार जनता की नहीं उद्योगपतियों की हितैषी है।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा की महंगाई आज देश की विकराल समस्या बनती जा रही है।रसोई गैस से लेकर पेट्रोल, डीजल व सरसों के तेल कीमतें आसमान छू रही हैं,लोग त्रस्त हैं।कांग्रेस का नारा है भाजपा हटाओ,महंगाई भगाओ।कांग्रेस ही जनता को महंगाई से निजात दिलायेगी।पदयात्रा में मुख्य रूप से दीनदयाल प्रसाद, विजय शेखर मल्ल रोशन,दीपक पाण्डेय,विवेक मिश्रा, आनंद शंकर, अवधेश यादव, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,प्रेमलाल भारती,बदरे आलम, मारकण्डेय मिश्र,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, रामबहादुर सिंह, शंभूनाथ दीक्षित,गोविंद मिश्रा,दीपक श्रीवास्तव,संतोष तिवारी, रविन्द्र मल्ल,जयप्रकाश निषाद,राममूरत,अवधेश वर्मा आदि शामिल रहे।