✍️डॉ शशि कांत सुमन

🔴मुंगेर। रविवार को दशरथपुर हटिया में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
मिथिलेश कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। इनके कार्यो को जन जन तक पहुंचाने के कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने की जरूरत है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है। बैठक में कुंज बिहारी मंडल,गोरे लाल बिंद,योगेंद्र कोड़ा, मनोज सिंह,भुट्टो मंडल, गुलटिश मंडल, शशि मिश्रा, निरंजन मिश्रा,आलोक राय, कृष्णदेव मंडल, रवि बिंद,आनंदी बिंद सहित अन्य उपस्थित थे।