*निषाद पार्टी के प्रवक्ता अजय सिंह ने निकाली जनविश्वाश यात्रा दिखाई ताकत*

*सैकड़ो दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ किया दर्जनों गांवों का भ्रमण*

विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रुद्रपुर देवरिया।

रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ जन विश्वास यात्रा निकाली गई। इस दौरान निषाद राज और योगी मोदी के साथ डॉ संजय निषाद के नारे लगे। निषाद पार्टी योगी सरकार की गठबंधन में शामिल है और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता अजय सिंह के लिए टिकट मांग रही हैं। निषाद बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते निषाद पार्टी पुरजोर तरीके से अपना दम खम दिखा रही हैं। रविवार को मजबूती के साथ
निषाद पार्टी कैम्प कार्यालय ग्राम सभा बर्दगोनिया से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत हुई जो ग्राम सभा पुरुषोतिमा, इंदुपुर बेलकुंडा, बनस्पती बाजार ,रामलक्षन, लक्ष्मीपुर, छपौली दुग्धेश्वर नाथ मंदिर होते हुए रुद्रपुर नगर भ्रमण कर ग्राम सभा पचलड़ी चौराहा पहुचकर समाप्त हुई।
इस दौरान सैकड़ो दो पहिया चार पहिया वाहनों का काफिला निकला जिसपर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। जगह जगह कार्यकर्ताओ ने यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के नेतृत्व में चल रही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपने विकास कार्यों से आम जनता का विश्वास जीता है सरकार ने आमजन के हित में योजनाओं का लाभ दिया कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर अपराधियो माफियाओ के आतंक को समाप्त किया हैं और अपने कार्यो के बलपर पुनः सरकार बनाने जा रही हैं।
श्री सिंह ने कहा की गठबंधन के रूप में मुझे सेवा करने का मौका मिला तो विधानसभा क्षेत्र की विकास के रूप नई पहचान बनेगी।