🟥जी. पी. दुबे
संवाददाता 
97210 711 75

🟥बस्ती 20 मई जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नगर निकाय चुनाव के चलते ठप था, पुनः चालू होने पर फरियादियों की भीड़ लग गई |

समाधान दिवस पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद के लेकर आए हुए फरियादियों को
सदर तहसील में प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने आए हुए फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को देखा एवं उनकी समस्याओं को सुना |
संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण करने को कहा |
साथ ही उन्होंने कहा कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय पर एवं गुणवत्तापूर्वक करें |
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय ने भी शिकायतों को सुना |
तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 13 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया |
मुख्य रूप से राजस्व विभाग की 42,पुलिस विभाग की 19, विकास विभाग की 17अन्य विभागों की 15 शिकायतें प्राप्त हुई |
इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारियों कर्मचारी उपस्थित रहे|

जिले के हर्रैया तहसील में समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग को उसके निस्तारण के लिए निर्देश |
समाधान दिवस में ज्यादातर मामले राज्य से संबंधित आते हैं और उन मामलों में सर्वाधिक मामले जबरन जमीन पर कब्जे वाले होते हैं | निस्तारित करवाने में प्रशासन के पसीने छूट जाते हैं|
भानपुर तहसील में समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे ने हाय हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए |