✍️विनय कुमार गुप्ता।

🛑रुद्रपुर देवरिया।निकाय चुनाव की संगठनात्मक तैयारियो को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने नगर में जुलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाई हैं। सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह चुनाव प्रभारी हरेंद्र जायसवाल के अगुआई में निकली जुलूस नगर के विभिन्न वार्डो मुहल्लों से होकर गुजरा इस दौरान, कार्यकर्ताओ ने मोदी योगी और भाजपा के नारों को बुलंद किया। जुलूस बसस्टेशन इमामबाड़ा खजुहा जामुन चौराहो से होकर गुजरा। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ सभासद पद के चुनाव लड़ने वाले सूरमा भी मौजूद रहे। पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम,विनोद गुप्ता,मोहन उपाध्याय, दिलीप जायसवाल,सुधांशु मौली ओझा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, शिवम श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ल, जनार्दन राव रमेश सिंह, राजीव गुप्ता, निखिल गुप्ता, रमेश गुप्ता जितेंद जायसवाल,सुनील गुप्ता, साधु शरण जायसवाल,रोहित राव, शिवशरण वर्मा, मदन उपाध्याय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय में बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी और भाजपा सरकार के विकास के रथ को गति देगी।