🛑जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 13 सितंबर प्रभारी निरीक्षक थाना सोनहा शैलेश सिंह तथा पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर भिरिया बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा बालिका को सकुशल बरामद किया गया |
प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त अनूप पुत्र सुरेश निवासी ग्राम औड़ाजंगल, टोला सूरजपुर, थाना सोनहा, बस्ती के ऊपर नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था |
आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार के अलावा उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार शुक्ला,हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश चौरसिया, महिला कांस्टेबल प्रिया मिश्रा शामिल रहे|