जी. पी. दुबे
✍️संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 12 अगस्त नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करके छोड़ देने वाले आरोपी को दुबौलिया पुलिस नें उप निरीक्षक राजेश तिवारी तथा पुलिस टीम नें निदुरी मोड़ से गिफ्तार कर जेल भेजा |

गौरतलब है की अभियुक्त उमेश चौहान पुत्र गंगा प्रसाद चौहान निवासी चंद्र दीप चौहान पूरा गोसाई गंज, अयोध्या दुबौलिया थाना क्षेत्र में लड़की के घर लगभग डेढ़ महीने से रहकर मजदूरी कर रहा था | जिस थाली में खाया उसी में छेद किया वाली कहावत को चरितार्थ करते हुये 17 वर्षीय लड़की को अपने प्यार के जाल में फसा कर, शादी के सब्ज बाग दिखा कर लेकर भाग गया | और लगभग 1 सप्ताह तक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा, और मन भर जाने के बाद उसे भगा दिया |
लड़की किसी तरह वहां से घर आ कर घर वालों से सब बात बतायी |
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुये मुखबिर का जाल बिछा कर झानबीन शुरू कर दिया और मुखबिर के सूचना पर अभियुक्त को गिफ्तार कर लिया |