🛑बस्ती। नागरिक सुरक्षा हमारा दायित्व है और हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, यह विचार स. उप नियंत्रक सिविल डिफेंस वेद प्रकाश यादव ने व्यक्त करते हुए सिविल डिफेंस के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी, नागरिक सुरक्षा बस्ती की तरफ से समय समय पर आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुलदीप सिंह को स.उप नियंत्रक सिविल डिफेंस और उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर सत्या पाण्डेय, घनश्याम सिंह भूपेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, अनूप सिंह, वेद प्रकाश मौर्य, नित्यानंद दुबे, कृष्णकांत पटेल सेक्टर वार्डेन, राजन चौरसिया, पोस्ट वार्डेन गुफरानुल कदर आदि की सहभागिता रही।