✍️जी पी दुबे
संवाददाता
97210 711 75

🟥बस्ती 11 जून शासन के आदेश बाद भी आवारा पशुओं का निस्तारण केवल कागजों में होकर रह गया | शासन द्वारा समय सीमा तय करने के बाद भी आवारा पशु सड़कों पर घूमते और किसान की फसलों को बर्बाद करते नजर आ जाएंगे |

आवारा पशुओं की वजह से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं |
ताजा मामला छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत ब्लॉक का है जहां आवारा पशुओं के हमले में घास काटने गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई | उसकी पहचान वीरपुर ग्राम के सायरा देवी पत्नी सांवल चौहान के रूप में हुई |
परिजनों ने आनन-फानन में उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया | जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के मृत्यु हो गई |
परिजनों की सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वही जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे हैं |