*दूसरी महिला अध्यक्ष के रूप में एसडीएम दिलाएंगे शपथ*

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🟥रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर नगर पंचायत से नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुधा निगम एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर द्वारा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह का नगर के राम जी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण पर दोपहर 3 बजे से आयोजित है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर के तकरीबन 25 सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के नेता और पदाधिकारियों के साथ साथ रुद्रपुर के गणमान्य लोगों को सभी वार्डो से आमंत्रित किया गया है। 155 वर्ष पुरानी नगर पंचायत के इतिहास में दूसरी बार भाजपा की जीत हुई है और नवनिर्वाचित हुई श्रीमती सुधा निगम की दूसरी महिला अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होगी। इससे पूर्व महिला सीट होने पर भी लालमति शर्मा रुद्रपुर के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनी थी। अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार शाही ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर के तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।