✍️जी. पी. दुबे
 संवाददाता
9721071175

🟠बस्ती 26 मई जिले के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ |

नगर पालिका परिषद बस्ती के अध्यक्ष के रूप में नेहा वर्मा ने सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली |
नवगठित नगर पंचायत नगर बाजार की निर्वाचित अध्यक्ष नीलम सिंह कर्तव्यनिष्ठा के रूप में शपथ ग्रहण किया |
गणेशपुर से निर्वाचित अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने शपथ ग्रहण किया |
मुंडेरा वहां से निर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंह ने शपथ ग्रहण किया |
अध्यक्षों के शपथ ग्रहण के बाद सभासदों का शपथ ग्रहण हुआ |

बस्ती सदर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित नगर पंचायत नगर बाजार मुंडेरवा,गणेशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शपथ दिलाई |
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, रुदौली के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, राणा दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी सहित समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |