🟣जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 30 सितम्बर 23.

नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के कुदरहा के कलवारी और बहादुरपुर मण्डल प्रवास के दौरान उनका जगह जगह हजारों की संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ हार फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंडलों में कार्यकर्ताओ के साथ परिचात्मक बैठके भी हुई। सभी प्रमुख नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

 

कार्शयक्निरम संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया की जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का नेवारी में अभय शुक्ल, बारीघाट विद्यालय के अध्यापको द्वारा, चौबाह में रमेश यादव व विवेक श्रीवास्तव, लालगंज में अमृत वर्मा व बब्लू कसौधन, डूडी में भक्क्तु प्रधान, कुदरहा में ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, गायघाट में पिन्टू तिवारी,पाऊ में अभिषेक पाण्डेय, कलवारी में प्रेम प्रकाश चौधरी, एक्सडा में शैलेन्द्र दुबे, पोखन्नी में अजय श्रीवास्तव नागेन्द्र सिंह, नगर बाज़ार में दिनेश प्रताप सिंह द्वारा स्वागत किया गया। वही कुदरहा ब्लाक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत महिलाओ को जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख द्वारा किट वितरित किया गया। गायघाट शिशु मन्दिर में शिशु भारती चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों के जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख ने कर्तब्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। स्वागत से अभिभूत होकर जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं का विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। साथ ही पार्टी जिले में जीत का पुराना इतिहास दोहराएगी। 2024 एक बार पुनः नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनता हुआ देश की जनता देखना चाहती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, भानु मिश्र , ब्रह्मदेव यादव, अभिषेक दुबे, सियाराम वर्मा, सत्येन्द्र पाण्डेय, पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, दिव्यांशु दुबे, मनोज पासवान, पंकज शुक्ल, मनीष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, नागेंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक पाण्डेय, विश्वजीत पाल, डब्लू तिवारी आदि मौजूद रहे।