🟥गोरखपुर – अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। श्री पांडेय ने कहा श्री राय का मनोनयन भूमिहार,ब्राह्मण समाज के लिए काफी गर्व की बात है। उनके आने से भारतीय जनता पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है और आने वाला नगर पालिका का चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरें इस दिशा में हम सभी को एकत्र होकर कार्य करना होगा।