🟠बाराबंकी जनपद के तहसील रामसनेहीघाट मे स्थापित गायत्री शक्तिपीठ रामसनेहीघाट में विगत 27-10- 2022 से दिनांक 30-10- 2022 तक नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 27- 10- 2022 को भिटरिया चौराहे पर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से कलश भरकर एवं साहित्य यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात शक्ति पीठ पर स्थापित कर गायत्री मंत्र से18 लोगों को दीक्षा दी गई। विद्यारंभ चार लोगों को कराई गई। नामकरण दो लोगों का किया गया। तथा काफी लोगों ने यज्ञ में ब्रह्म गायत्री मंत्र के उच्चारण से आहुतियां प्रदान की। उक्त कार्यक्रम के आयोजक डाकटर शिवाकांत त्रिपाठी द्वारा बड़े ही सौम्यता के साथ सामग्रियों को जुटाया एवं व्यवस्था करके सभी लोगों को पूर्ण के भागी बनाने में अपना योगदान किया है। इसी क्रम में प्रमोद सिंह, संदीप वर्मा, ललित द्विवेदी, विकास मिश्रा, रामकिशुन, रिशु गुप्ता, मारुति नंदन मिश्रा, जयंत त्रिपाठी ,दीपक त्रिपाठी ,बृजेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई है।

✍️सूर्ज मणि पांडेय ब्यूरो चीफ  बाराबंकी।