*पुलिस ने आरोपी ड्राईवर को अशलहे के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल*

*प्रेम चंद यादव की हत्या पर अभी भी सस्पेंस बरकरार*

🟥विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

🛑रुद्रपुर देवरिया। फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले पर एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कांड में आरोपी प्रेम चंद का ड्राइवर ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार का कातिल निकला, उसने ही लाइसेंसी रायफल से गोली चलाई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को लेहड़ा टोले पर हुई घटना में पकड़े गए आरोपी प्रेमचंद यादव के ड्राइवर नवनाथ मिश्रा पुत्र अमरनाथ निवासी अभयपुर टोला ने आज कड़ाई से पूछताछ में बताया कि प्रेमचंद यादव के असलहे से घटना स्थल पर जाकर सत्यप्रकाश दुबे व परिवार के अन्य लोगो पर तीन राउंड गोली चलाई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र

 

 

चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी प्रेम चंद यादव का ड्राइवर हैं जिसे प्रेम चंद यादव के 315 बोर राइफल के साथ रविवार को भभौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पांच और लोगो को पुलिस कस्टडी मे लेकर पूछताछ करने में जुटी है। 2 अक्टूबर को हत्याकांड में प्रेम चंद यादव की हत्या के बाद, सत्य प्रकाश दुबे के साथ उनकी पत्नी दो बेटी एक बेटा को घर पर भीड़ ने धावा बोलकर मार दिया था। सत्यप्रकाश दुबे के परिवार की तरफ से 27 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 50 अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 20 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ताबड़तोड़ गिरफ्तारी और घर पकड़ गांव में हड़कंप मचा है। गांव में अभी भी भय बना हुआ है।