💢जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

»» नगर पंचायत नगर बाजार में प्रत्येक मंगलवार को 1 वार्ड में योग क्यों वृद्ध सम्मान दिवस का होगा आयोजन – नीलम सिंह

»»» हर शनिवार एक वार्ड की सफाई अभियान की शुरुआत के बाद नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष द्वारा एक नई शुरुआत |

»»» सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

»»» दो सबसे वृद्ध को किया गया सम्मानित

🛑बस्ती 11 जुलाई नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड संख्या 12 चंद्रशेखर आजाद नगर के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया बारगाह में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह तथा उनके पति समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में योग एवं वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ |
इस अनोखे कार्यक्रम में योग शिक्षक कृष्ण मुरारी एवं योग शिक्षिका स्वेता श्रीवास्तव ने लोगों को योग कराते हुए इसके फायदे भी बताएं |
इस अवसर पर फुलवरिया निवासी 80 वर्षीय सुमित्रा यादव तथा 83 वर्षीय जगदीश यादव को अध्यक्ष नीलम सिंह ने माल्यार्पण कर आरती उतार एवं चंदन लगाकर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया |
अध्यक्ष ने तीन बुजुर्ग महिलाओं को कान से सुनने की इयर मशीन भी प्रदान किया |
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति है, बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे आगे बढ़ने के मार्ग को प्रशस्त करता है, हमारे भविष्य को सवारता है इसलिए हमें हमेशा अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए उनका आदर करना चाहिए |