✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता 9721071175

🟥बस्ती 24 जून पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के आदेश के क्रम में, क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के कुशल नेतृत्व में नगर पुलिस ने 850 अवैध गाजे के साथ रामलाल पुत्र रामविलास उम्र 21 वर्ष निवासी कस्बा नगर दक्षिण टोला थाना नगर बस्ती को झिरझिरवा पुल के पास गिरफ्तार किया |

अभियुक्त के ऊपर बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया |

नगर पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में 3 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया |
अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र बीपत उम्र 26 वर्ष निवासी पिपरा गौतम थाना नगर, संतोष कुमार यादव पुत्र जोगिंदर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी महरी पुर थाना नगर तथा अमित उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र उपाध्याय निवासी पर उपाध्याय थाना नगर बस्ती को उक्त धाराओं में पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया |
गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह, मनोज पांडे,ओम प्रकाश, कांस्टेबल अमित यादव, संजीव यादव, संजीव कुमार पांडे,इशांत कुमार शामिल रहे |