✍️विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

🟥रुद्रपुर देवरिया।
रुद्रपुर नगर पंचायत में विभिन्न योजनाओं के द्वारा विकास कार्यों के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च किए जाने के बाद भी नगर की आधी आबादी आज भी जल निकासी की समस्या, शुद्ध पेयजल की समस्या, पथ और प्रकाश जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझती आ रही है कार्यकाल के दौरान विकास के नाम पर सिर्फ जनता को छलने का काम किया गया है।

 

 

 

 

उक्त बातें नगर पंचायत चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के लालाटोली वार्ड, आजाद नगर वार्ड, मस्जिद वार्ड, बरई टोला वार्ड, शिवाला वार्ड, मल्लाहटोली वार्ड, चौहट्टा वार्ड जैसे कई वार्डो में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नही किया जा सका बरसात होते ही इन वार्डो में जलजमाव से लोग जूझते आ रहे है जलजमाव से मुक्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कोई भी कार्य नहीं हुआ जिसकी खामियाजा नगर की आधी आबादी को भुगतना पड़ रहा है।

 

 

 

 

श्री त्रिपाठी ने कहा कि नगर में कई वार्डों में सड़कों का नालियां का खस्ता हाल है नगर में प्रकाश की व्यवस्था लचर है जनता के बुनियादी समस्याओं को लेकर के नगर पंचायत बोर्ड कभी भी इमानदारी पूर्वक कार्य नहीं किया, अगर समय रहते धन को सही जगह पर खर्च किया गया होता तो आज नगर की समस्याएं दूर हो जाती। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हम पूरी तरह से संकल्पित हूं और जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहने के बाद जनता ने यदि मौका दिया तो जनता के बुनियादी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा।