✍️ संसार पाठक

🔴 मिर्ज़ापुर/ चुनार -03 नवंबर 2022 को आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल चुनार के वार्ड संख्या-20 बहरामगंज पूर्वी की कामकाजी बैठक पवन बिंद के आवास पर संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य अतिथि नगर निकाय चुनाव,चुनार के प्रभारी एवं सोनभद्र जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा रहे। इस बहरामगंज पूर्वी वार्ड की बैठक में मुख्य रूप से वार्ड अध्यक्ष श्री गोपी बिंद वार्ड प्रभारी एवं मंडल महामंत्री भाजपा जमालपुर जोशी पटेल,मंडल महामंत्री भाजपा चुनार द्वय अभिलाष राय एवं आलोक श्रीवास्तव जिला कार्यसमिति सदस्य व विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह ,विजय बहादुर सिंह ,शिव कुमार सिंह एवं सम्मानित गली,मोहल्ला प्रमुख गण व बहरामगंज पूर्वी वार्ड के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।