✍️Virendra Singh

🟥बाजार शुक्ल अमेठी। विकासखंड के ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ अंतर्गत धनेशा राजपूत गांव में सम्राट अशोक धम्म व बौद्ध धम्म दीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्राट अशोक एवं बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प

 

अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।मुख्य अतिथि आए राहुल बौद्ध आचार्य ने सम्राट अशोक जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 261 ईसा पूर्व सम्राट अशोक ने कलिग युद्ध जीता और दस दिनों तक विजयोत्सव मनाने की योजना बनाई, लेकिन बौद्ध भिक्षु के साथ युद्ध स्थल पर भीषण नरसंहार देखकर सम्राट अशोक का

 

मन द्रवित हो उठा, तब उन्होंने भविष्य में युद्ध न करने का फैसला लिया। कलिग युद्ध के बाद विजय दिवस मनाने के बजाय हिसा पर अहिसा की विजय का पर्व दस दिन मनाया और इसके बाद प्रत्येक वर्ष सम्राट अशोक विजय दशमी पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष रमकुमार भारती ने अपने विचार रखते हुए हम सभी को सम्राट अशोक व बाबा साहब के बताए आदर्शों पर चलना चाहिए, तभी इनके उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन बौद्ध सभा जिला अध्यक्ष रामकुमार भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर जियालाल बौद्ध देव लाल

 

विजय गौतम राजेश बबलू गौतम अजीत प्रकाश रामदास बौद्ध पूर्णमासी प्रमजीत मिश्रीलाल जगन्नाथ बौद्ध मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।