✍️डॉ शशि कांत सुमन
🔴मुंगेर। जिलाधिकारी के लाख प्रयास के बावजूद किसानों का धान की खरीदारी पैक्स नहीं कर रहे है। धान की खरीदारी को लेकर धरहरा प्रखंड के किसान जिले के वरीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे है। इसके बावजूद हठधर्मी पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान की अधिप्राप्ति नहीं की जा रही है। इससे आजिज आकर एक बार फिर धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के दर्जनों किसानों ने जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सहित सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को ज्ञापन देकर धान अधिप्राप्ति के लिए गुहार लगाया है। माताडीह-बरमसिया पैक्स के रैयत किसान नित्यानंद सिंह, मुरारी सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद सिंह, निरंजन सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, वेदव्यास सिंह, विश्वामित्र, रवि रौशन, सुमन देवी, प्रमिला देवी सहित अन्य ने जिला पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया कि पैक्स अध्यक्ष के द्वारा लगातार तीन वर्षों से जिस जमीन पर खेती भी नहीं होती है। उस जमीन पर नया किसान तैयार करके फर्जी तरीके से धान की अधिप्राप्ति कर रहे है। जबकि वास्तविक किसानों का धान की अधिप्राप्ति नहीं कर रहे है। इसके साथ ही गैर रैयत से भी धान अधिप्राप्ति की जा रही है। वैसे किसानों से ज्यादा राशि डालकर किसानों के खाते से पैसे की निकासी करवाके नगद पैसे वसूल रहे है। विरोध करने पर धान अधिप्राप्ति नहीं करने की धमकी देते है। किसानों से क्रय सह भुगतान रजिस्टर पर भी हस्ताक्षर एवं रिसीविंग नहीं कराया जाता है। इतना ही पैक्स अध्यक्ष सरकारी दर 1965 रुपये प्रति क्विंटल के बजाय व्यापारी दर 1400 रुपये भुगतान किया जाता है। आखिर में जिला प्रसाशन की अंतिम तारीख समाप्त होने की बात कहकर धान की अधिप्राप्ति नहीं करते है। किसानों ने धान अधिप्राप्ति में बरती जा रही अनिमितताओं की जांच के साथ ही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।