✍️वकील अहमद सिद्दीकी

🟥बनकटी, बस्ती….. लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा पेट्रोल पम्प के सामने गुरुवार को दो बाइक की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजन यादव, ध्रुव यादव एवं पुलिस की मदद से घायल को निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया।

लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी मरवाटिया सूरज (21) वर्ष पुत्र हरिवंस जो बाइक से अपने घर बस्ती से आ रहे थे। महादेवा पेट्रोल पम्प के सामने पहुँचे ही थे, कि एक अज्ञात बाइक से भिडंत हो गई। जिससे बस्ती से आ रही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात बाइक चालक बाइक को छोड़कर मौके पर फरार हो गया।

सूचना पर पहुँचे महादेवा चौकी की पुलिस तेरसनाथ यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से निजी बाइक की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया।‌ और घटना कि जानकारी परिजन को दिया।