डॉ शशि कांत सुमन

पटना बिहार / में आनेवाले समय में परिवहन सेवा और भी बेहतर होने वाली हैं। जिसके बाद बिहार के लोगों की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। बिहार में सड़कों के जाल को बिछाने कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद बिहार में सबसे बड़ी नेशनल हाईवे की बनाने की योजना बनाई जा रही हैं। यह योजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वरा बनाई जा रही हैं। बिहार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वरा बिहार में देश में सबसे अधिक नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। बता दें कि 650 किमी लम्बी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य के लिए एजेंसियों का काम दिया चूका हैं। बताया जा रहा हैं की बिहार के नालंदा, नवादा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज मुंगेर, भागलपुर, सासाराम, भोजपुर और पटना जिलों से यह सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। मुंगेर सहित कई जगहों पर सड़कों का जाल बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमे 15 हज़ार करोड़ रूपए खर्च की लागत आने का संभावना जताई जा रही है। इस राज्यमार्ग के निर्माण हो जाने के बाद बिहार के लोगों के नेशनल हाईवे की सुविधा के साथ साथ लोगों के लिए रोज़गार भी उपलब्ध होगा जिसके कारण बिहार में बेरोज़गारी की समस्या से भी राहत मिलने की संभावना हैं। बताया जा रहा हैं की सड़कों के निर्माण होने से 30 हज़ार लोगो को काम मिलने वाला है। बिहार के लिए में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 7 प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि इस निर्माण में 3792 करोड़ रूपए से अधिक की राशि खर्च होगी।
मुंगेर से मिर्ज़ा चौकी तक पथ का निर्माण होगा। इसकी लम्बाई 127 किलोमीटर होगी। जिसपर 3793 करोड़ का खर्च आने की संभावना हैं। बात बात करें राजधानी पटना गया डोभी सड़क जिसकी कुल लम्बाई 117 किलोमीटर होगी । वहीं इसपर खर्च 1610 करोड़ रूपए का आएगा। अगला है बख्तियारपुर रजौली सड़क मार्ग। इस सड़क की कुल लम्बाई 98 किलोमीटर होगी।