रिपोर्ट अंकित कुमार पत्रकार करहल 8218954174

मैनपुरी करहल। जल मार्ग से चलाये गये स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहकर स्वतंत्रता की वलि-वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मछुआ समुदाय पूर्व सांसद व एडवोकेट मंत्री मनोहर लाल के 85 वें जन्म जयंती को बड़े ही भव्यता के साथ मनाया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मुन्ना लाल कश्यप ने उनके इस कार्य की सराहना की है।
स्वर्गीय बिहारी लाल कश्यप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार द्वारा करहल के देवी रोड स्थिति बिहारी कुटी के प्रांगण में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया। इस दौरान समाजसेवी पूर्व प्रधानाचार्य मुन्ना लाल कश्यप ने बताया कि सामाजिक कार्यो में सभी लोगो को बढ़ चढ़कर भागेदारी निभाना चाहिए। उन्होंने बताया है की मनोहर लाल कश्यप ने समाज के वीच सदैव सुई और धागे की भूमिका निभाकर सर्वहारा समाज का सिंबल बनकर 1969 में विधायक वन बनकर चौधरी चरण सिंह की सरकार में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री बन दायित्व निर्वहन कर समाज को राजनैतिक पहचान देने का काम किया। वह कई वार विधायक और लोक सभा के सदस्य बने और समाज को राजनैतिक संरक्षण दिया।
आज स्वर्गीय मनोहर लाल जी के जन्म जयंती पर मुन्नालाल कश्यप पूर्व प्रवक्ता मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज,राम सिंह कश्यप हन्नु खेडा, बालकिशन कश्यप जिलाध्यक्ष कश्यप समाज मैनपुरी, इंद्रपाल कश्यप,विजय पाल कश्यप,सिपाहिराम कश्यप,जय सिंह कश्यप कांकन, सूरज पाल कश्यप,विकास कश्यप,डबलू यादव महावीर कश्यप,सुमित चंदेल,मुहम्मद शादाब, मनोज कश्यप जिला मंत्री मैनपुरी,संजीव कश्यप, सत्यनारायण कश्यप,सुरेश कश्यप,रामबहादुर कश्यप,राधाकिशन कश्यप फौजी,सचिन कश्यप,सत्यदेव शाक्य,कुलदीप कश्यप, उदयवीर कश्यप,अनमोल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।