मृत्युंजय विशारद,
देवरिया 15 अगस्त जिले में देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर 105 फिट ऊँचा तिरंगा फहराया गया ।
आज पूरे देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वी बर्ष गांठ मना रहा है वही देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर 105 फिट ऊँचा तिरंगा फहराया गया है ।जो जिले में अपनी तरह का पहला है। पहली बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वाधिक ऊँचा झंडा फहराया गया है जो जिले में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
इस सम्बन्ध मे रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आई अंसारी ने बताया की आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वी बर्ष गांठ मना रहा है आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और देवरिया जिले में सबसे ऊंचा झंडा फहराने का मौका मिला है यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।