🟥अमेठी।। इन्हौना के अकबर गंज रेलवे स्टेशन से बाबा धाम दर्शन के लिए निकला कांवरियों का जत्था इन कांवरियों की विदाई समारोह में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजा मयकेश्वर शरण सिंह भी रहे शामिल, ट्रेन पर सवार होकर देवघर के लिए निकला कांवरियों का जत्था कांवरियों के टोली में सैकड़ो कांवरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा नदी से जल भर कर 108 किलोमीटर की लंबी पद यात्रा कर बाबा धाम में चला अभिषेक करेंगे इस क्षेत्र के कई गांव सिंहपुर पन्हौना, जयनगरा, जुगराजपुर, खारा, सातन पुरवा, अकबरपुर फरसी, चिलौली, कोटवा ,भदसाना, राजा फत्तेपुर, सहित अन्य कई गांव के कांवरियों ने एक साथ मिलकर अकबरगंज स्टेशन पहुंचे जहां बेनीगंज में स्थित युवा भाजपा नेता षिरीश गुप्ता के दरवाजे पर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया था सभी कांवरियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया वहीं मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक राजा मयकेश्वर शरण सिंह ने सभी कांवरियों को भव्य स्वागत किया व फूल बरसाते हुए कांवरियों को अकबरगंज रेलवे स्टेशन से बाबा धाम के लिए विदा किया वहीं राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, बाबा मृगाकेंश्वर शरण सिंह, ब्लाक प्रमुख अंकित पासी के साथ-साथ तिलोई एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ अजय सिंह, थाना इंचार्ज शिवरतनगंज तनुज पाल, थाना इंचार्ज इन्हौना कंचन सिंह, व क्षेत्रीय नेता धर्मेश मिश्रा, राममिलन बाजपेयी,पप्पू पांडेय, शिरीष गुप्ता, मनीष गुप्ता, अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा हजारों कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण कर अकबर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया।