✍️जी.पी. दुबे
संवाददाता
97210 711 75

🛑बस्ती 20 जुलाई थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निरीक्षक तहसीलदार वर्मा तथा पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने कप्तानगंज थाने में पंजीकृत दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट से संबंधित अभियुक्त को रखिया थाना कप्तानगंज बस्ती से गिरफ्तार किया |

जानकारी देते हुए बताया गया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी हीरावन पुत्र भगवानदास उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी रखिया थाना कप्तानगंज बस्ती को, रखिया थाना कप्तानगंज के पास पडने वाले दुर्गा मंदिर के पास से सुबह लगभग 7 बजे गिरफ्तार किया गया |
अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |