✍️विनय कुमार गुप्ता

🛑प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया। उपनगर में दूसरी काशी से प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर पर सोमवार आज भव्य रूप से देव दीपावली मनाई जाएगी। बाबा का दरबार आज हजारो दीपो की रोशनी से जगमगायेगा इसको लेकर कमेटी के लोग कई दिनों से तैयारियो में जुटे हैं बैठक कर त्योहार को भव्यता देने की योजना बनाई हैं।
देव दीपावली समिति रुद्रपुर की बैठक पूर्व प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिंह के आवास पर हुई। जिसमे अब यह तय हो गया है कि, दूसरी काशी दुग्धेश्वर नाथ में देव दीपावली उत्सव इस बार 7 नवंबर को मनाया जाएगा।
समिति की बैठक में कार्तिक पूर्णिमा तिथि में चंद्र ग्रहण की स्थिति में पूर्णिमा के पर्व उत्सवों के निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। विद्वानों ने कहा कि, कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर को दोपहर 3.58 से आरंभ होकर आठ नवंबर की शाम 3.53 बजे तक मिल रही है। इसके अलावा 8 नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण भी लग रहा है। विद्वानों ने तिथि मान एवं धर्म शास्त्रीय उद्धरणों का अवलोकन करते हुए निर्णय सिंधु के उल्लेखानुसार पूर्णिमायां तु संध्यायां कर्तव्यस्त्रिपुरोत्सव आदि शास्त्रीय प्रमाणों के देखने के बाद किया।
जिसमें कौशल किशोर सिंह, देवेश नारायण शुक्ला, पद्माकर दुबे, प्रभुनाथ उपाध्याय, राजाराम गुप्त, तारकेश्वर विश्वकर्मा,राजू कन्नौजिया, रामेश्वर विश्वकर्मा, संजय यादव सुधांशु सिंह, नरेंद्र मद्धेशिया, दीपचंद वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।