🔴बरहज।जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 342 विधानसभा बरहज का समन्वयक नियुक्त किया गया है।दीनदयाल प्रसाद को विधानसभा बरहज का समन्वयक नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने श्री दीनदयाल से अपेक्षा किया है कि वह अपने संपर्कों का लाभ कांग्रेस को पहुँचाते हुए पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे।श्री दीनदयाल प्रसाद की नियुक्ति पर प्रत्याशी रामजी गिरि, प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, मल्ल रोशन,आलोक त्रिपाठी, अवधेश यादव, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, रामबहादुर सिंह, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती,मनोज राव,भोला तिवारी, राधारमण पाण्डेय,संतोष तिवारी,मायाशंकर सिंह,कृष्ण कुमार तिवारी, दिनेश पासवान,सुरेन्द्र कुशवाहा,संजय कुमार,जितेन्द्र जायसवाल, ब्यास दुबे,राजू खरवार,विरेन्द्र तिवारी, राम अशीष गोड़,संतोष कुमार यादव,लाल सिंह,राहुल तिवारी, रविन्द्र कुमार मल्ल,विजय कुमार आदि ने बधाई दी है।