बनकटी. बस्ती...पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व गरीब कल्याण दिवस और कृषि मेले का अयोजन ब्लाक परिसर ब्लाक प्रमुख मेवाती देवी की अध्यक्षता मे किया गया।जिसके मुख्य अतिथि महादेवा विधायक रवि सोनकर रहे।और कार्यक्रम का संचालन रवि चन्द्र पान्डेय ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर बनकटी ब्लॉक में आयोजित गरीबकल्याण मेला में गरीबों के कल्याण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण एंवम लाभान्वित लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विधायक रवि ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हमारी सरकार विकलांग पेशेन,विधवा पेंशन, सामुहिक विवाह, मुख्यमंत्री आवास, उज्जवला फ्री गैस सिलेंडर,आयुष्मान कार्ड,और हमारे विधानसभा अन्तर्गत तीन नगर पंचायत दिये हैं।आदि उपलब्धिया बताई।
खण्ड विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि ब्लाक स्तर की जनकल्याणकारी गरीबों के लिये चलाई जाने वाली योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने बताया कि साढे चार बरसों का कार्यकाल पुरा होने पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए विकास की गति देते हुए सबके समक्ष रखा।
वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि माननीय विधायक निधि से पीएचसी मे डिजिटल एक्सरे मशीन व रैन बसेरे और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बनकटी पीएचसी को सीएचसी का तौफा दिया।जिसकी सपना बरसों से देख रहे थे जो लोगों का सपना सकार होने जा रही हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेकानन्द शुक्ला,शाहिद अली,अवधेश पान्डेय, अजय शुक्ल, राजेंद्र चौधरी, रामानंद चौधरी, सूर्य नाथ चौधरी, शिव कुमार, अनान्द उपाध्याय, पीआरडी कमान्डर मनिराम मौर्य, गुलाब मौर्य,डा०प्रशान्त कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्म पाल त्रिपाठी, मुरलीधर शुक्ल,बाबू राम चौधरी, शाशि गौड,राम करन,मनोज प्रजापति,सुग्रीव पाल, ओम प्रकाश शुक्ला ,आदि लोग मौजूद रहे।