🟥संत कबीर नगर /पौली ब्लॉक क्षेत्र के अतरौलिया गांव निवासी का सूरज की सोमवार को दिल्ली में विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया, जिसे सुन गांव के लोग इकठ्ठा हो गये। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र नन्दलाल 24 वर्षीय पाँच माह पूर्व नौकरी की तलाश में कमाने दिल्ली गये। और एक लोहे की आलमारी बनाने वाली फैक्टरी में कार्य करने लगे। दिल्ली में सूरज के बहन व बहनोई दीपक भी रहते है। सोमवार को दोहपर में लगभग 12 बजे मृतक सूरज के बहनोई सूरज का फोन सूरज के घर पिता नन्दलाल के पास आया। कि सूरज की विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहरा मच गया।शोर सुन आस-पास के लोग इक्कट्ठे हो गए।
मृतक की माता प्रेमा देवी व पिता नन्दलाल , मृतक की पत्नीसुनीता, पुत्र सुमित 6वर्ष, अनुप 3वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के माता पिता भी बुढ़ापे की लाठी टूट जाने से अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। मृतक के दरवाजे पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।