*सुधा निगम की जीत के लिए निरहुआ ने की अपील*

✍️विनय कुमार गुप्ता

🟥*रुद्रपुर देवरिया*
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सुधा निगम के पक्ष में मंगलवार को रोड शो किया। हजारो की संख्या भाजपा समर्थक तहसील कार्यालय पर घण्टो तक दिनेश लाल यादव का इंतजार किया जैसे ही निरहू के गाड़ियों का काफिला पहुचा सीने स्टार के प्रशंसक जोर जोर से नारे लगाने लगे फूलों की वर्षा कर स्वागत करने में जुट गए।
तहसील कार्यालय से गाड़ी पर सवार भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुधा निगम उनके पति पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम के साथ दिनेश लाल यादव सवार हुए और हाथ हिला कर उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया इस दौरान फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, कार्यकर्ताओं के मन को भागते हुए दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी भाषा में उनका स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम को जीत दिलाने का आह्वान किया,अपने भोजपुरी अंदाज में भाजपा सरकार का गुड़गान करते हुए जब कहा कि, बाबा का बुलडोजर चाप रहा है, माफिया हाफ रहे है। तो उपस्थित कार्यकर्ताओ ने योगी और सुधा निगम के नारे लगाने लगे।