🔴जिला बदायूं प्रभारी/ विवेक गुप्ता की रिपोर्ट-

🔻जनपद बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में शुक्रवार दोपहर दो गुटों के बीच फायरिंग शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के विवादित व्यक्ति ने दो दिन पहले एक युवक पर हमला बोला था। उसकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।
गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इधर, मामले की जानकारी पर सदर कोतवाली व सिविल लाइंस थानों की पुलिस मौके पर जा पहुंची। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का मुआयना कर इलाकाई लोगों का बयान दर्ज किया है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि अब पुलिस प्रभावी कार्रवाई की तैयारी में है।
घटना सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला लोचीनगला में हुई। यहां दो गुटों के बीच कई महीने से वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों ओर से मुकदमे दारी भी हो चुकी है। एक गुट सतीश का बताया जाता है, जबकि दूसरा गुट डब्बू गुप्ता नाम के व्यक्ति का है।
शुक्रवार सुबह पहले दोनों गुटों में पथराव हुआ और एक वाहन का शीशा टूटा। जबकि कुछ देर बाद दोनों गुट तैयारी से आमने-सामने आ गए और फायरिंग शरु हो गई । इसके बाद पूरे इलाके की दुकानें बंद हो गई और लोग घरों में दुबक गए। मामले की जानकारी पर एसपी सिटी समेत दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची। यहां पुलिस ने कुछ हमलावरों को हिरासत में  ले लिया। जबकि कुछ हमलावरों के घर की महिलाएं भी पुलिस अपने साथ ले गई।
एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जड़ तक जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रभावी तरीके से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।