गोरखपुर/ पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरक्ष प्रांत के सरंक्षक आदरणीय श्री भागवत प्रसाद पांडेय जी की स्वीकृति उपरांत सक्षम केद्रीय प्राधिकारियों की सहमति से उक्त दो दायित्व परिवर्तन किए जा रहे हैं:-

1. अत्यंत ऊर्जावान श्री राम कुमार सिंह को गोरक्ष प्रान्त का प्रांत अध्यक्ष (मूल कार्यकारिणी) का दायित्व प्रदान किया जा रहा है। श्री राम कुमार जी अभी तक संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष थे।

2. अत्यंत विद्वान श्री अनिल चन्द्र त्रिपाठी को गोरक्ष प्रांत का प्रांत संयोजक (विधि प्रभाग) का दायित्व दिया गया है। श्री अनिल चन्द्र जी अभी तक गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष (मूल कार्यकारिणी) थे।

दोनों महानुभावों को शुभकामनाएं।

(अरविंद केशरी)
राष्ट्रीय महामंत्री

(विजय मान)
राष्ट्रीय महामंत्री

प्रति,
1. श्री हेमेन्द्र पी एस तोमर, केंद्रीय संयोजक।
2. श्री नरेंद्र पीएस भदौरिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री।।

भारत तिब्बत समन्वय संघ
दिनांक: 28 अगस्त, 2021