🔴गोरखपुर / क्षेत्र के ब्रम्हपुर गांव निवासी नन्हें उर्फ नर्मन उर्फ अखिलेश को झंगहा पुलिस ने शुक्रवार को दिन में 12.30 बजे क्षेत्र के निंबेश्वर नाथ मंदिर तिराहे के पास से दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
खोराबार थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासिनी दुर्गा देवी की पुत्री आशा की शादी झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रम्हपुर गांव निवासी नन्हें उर्फ नर्मन उर्फ अखिलेश से 21 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली आशा से दहेज के रूप में दो लाख मांग रहे थे। नहीं मिलने पर प्रताड़ित कर रहे थे। 17 अगस्त 2022 को सुबह 7:00 बजे आशा की मां के मोबाइल पर सूचना मिली थी कि ससुराल वालों ने हत्या की नीयत से आशा के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिए हैं। मां की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने 19 अगस्त 2022 को मां की तहरीर पर पति सहित ससुराल के 8 लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 504 ,498a तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इलाज के दौरान 21 अगस्त 2022 को आशा की मृत्यु हो गई।