विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्टरुद्रपुर देवरिया
उपनगर के गल्ला और किराना के थोक व्यवसाई संतोष गुप्त उम्र 78 वर्ष की गुरुवार की देर रात लम्बी बीमारी के बाद उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। निधन के बाद शुक्रवार को नगर के बैकुंठ धाम पर उनकी अंत्येष्टि की गई । जहा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। निधन पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, सपा नेता श्रीनाथ तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, मोहन उपाध्याय, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया, छट्ठेलाल निगम, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, भाजपा नेता विनोद गुप्ता, सभासद लल्लन गुप्ता, प्रदीप यादव, सुनील गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता, अजय जायसवाल, दुख प्रकट किया तथा व्यवसाई पुत्र भोला गुप्ता को ढांढस बंधाया।