✍️वकील अहमद सिद्दीकी

🔴बस्ती,बनकटी…..ब्लॉक संसाधन केंद्र बनकटी के परिसर में त्रैवार्षिक अधिवेशन के दौरान तीसरी बार सुरेश गौड़ को अध्यक्ष तथा मंत्री मोहम्मद असलम को व कोषाध्यक्ष पद पर मक्खन लाल को चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान शिक्षक समस्याओं पर भी जमकर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं मंत्री बाल कृष्ण ओझा की देखरेख में बनकटी ब्लाक का चुनाव संपन्न हुआ ।सभी 24 पदों पर शिक्षकों की आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिला कमेटी ने निर्धारित समय के भीतर पर्चा दाखिल करने का समय दिया और सभी 24 पदों पर एक- एक पर्चा मात्र दाखिल हुआ जिसके कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में अध्यक्ष पद पर सुरेश गौड़, वरिष्ट उपाध्यक्ष हृदय विकास पांडे, उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, कृष्णकांत तिवारी, चन्द्रशेखर गुप्ता, हरीश चंद्र चौधरी, दिनेश त्रिपाठी, महिला उपाध्यक्ष पद पर राजकुमारी शुक्ला, मंत्री पद पर मोहम्मद असलम, संयुक्त मंत्री पद पर अनिल पाठक, संगठन मंत्री पद पर हरिश्चंद्र, अशोक कुमार पांडे, हरकेश प्रजापति, अशोक कुमार ,महिला संगठन मंत्री पद संगीता देवी, प्रचार मंत्री पद पर कविन्द्र चौधरी, शैलेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार ,अशोक कुमार पांडे, महिला प्रचार मंत्री सोनू पाल विश्वास, कोषाध्यक्ष पद पर मक्खन लाल ,लेखाकार धर्मराज ,आय-व्यय निरीक्षक राजकेश चौहान, ऑडिटर आलोक नाथ वर्मा निर्वाचित घोषित किए गए ।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा द्वारा संगठन के प्रति निष्ठा का सफथ भी दिलाया गया ।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों द्वारा सीमित संसाधन में काबिले तारीफ कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और उसकी भूमिका राष्ट्र के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिक्षक ही एक ऐसा समुदाय है जिसके द्वारा बालकों में अंतर्निहित शक्तियों का विकास किया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता उदय भान ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षकों द्वारा सराहनीय रुप से किया जा रहा है ।उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों का भी यह कर्तव्य है कि वह बच्चों के अपने पठन-पाठन पर ध्यान दें। इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने कहा कि निरंतर शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप ही आज छात्रों की संख्या परिषदीय विद्यालयों में बढ़ रही है। इस दौरान मुख्य रूप से जनपदीय उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, रजनीश यादव, विजय यादव, बृजेश चौधरी, डॉ गिरजेश चौधरी, अविनाश दुबे, सहित तमाम पदाधिकारी तमाम जनपद पदाधिकारी मौजूद रहे।