देवरिया

बुधवार को अनिशचित कालीन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन का धरना मा रामनिवास पासवान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं २५भलुअनी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया पानी बचाओ महासंघ के विजय जुवाठा, चन्द्रेश्वर प्रसाद, हिन्दुस्तान जन मोर्चा के विजय शंकर कौशिक , सीपीआई सेआनन्द प्रकाश चौरसिया, माकपा से आ ओमप्रकाश कुशवाहा, राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा, रामनिवास पासवान जी ने कहा कि आज धरना का तीसरा दिन है मगर इसके बाद भी जिला प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है जब तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर मा सुभाष मद्धेशिया सपा नेता रमाकांत निषाद, जिला मिडिया प्रभारी कृष्ण विहारी दूवे, जितेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष चौकिदार संघ रामानंद पासवान, अमरजीत शुक्ल, महेंद्र यादव, शोभा यादव, शहनाज़,आमोद रंजन श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार,राणा प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, रामप्रवेश यादव, राममिलन भारती, कलक्टर शर्मा जिला पंचायत सदस्य , राघवेन्द्र शाही जिला अध्यक्ष किसान यूनियन धर्मदेव कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।