✍️हसनपुर। संवाददाता

🟥अमरोहा कपड़े सुखाते वक्त लोहे के तार में उतरे करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा निवासी 40 वर्षीया निखलेस पत्नी धर्म सिंह जाटव रविवार दोपहर कपड़े धोने के बाद घर के आंगन में लगे लोहे के तार पर सुखाने के लिए डाल रही थी। इस दौरान वह तार पर उतरे बिजली करंट की चपेट में आ गई। निखलेस की मौके पर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। बिजली विभाग को हादसे की जानकारी देकर लाइन कट कराई गई। बाद में बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। करीब 20 वर्ष पूर्व निखलेस की शादी धर्म सिंह के संग हुई थी। हादसे से निखलेश के मायका थाना क्षेत्र के गांव सुमाठेर में भी कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने हादसे से अनभिज्ञता जताई है।

🟥संवाददाता// जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश