*तहसील प्रशासन के ने

*हाथों में लहराया तिरंगा लगी भारत माता की जयकार*

*नगर पंचायत और विकास खंड का रहा बड़ा योगदान*

✍️विनय कुमार गुप्ता

🔴प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया। आजादी के 75 वी वर्षगांठ के दौरान देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के दौरान शनिवार को तहसील प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में तहसील कार्यालय के साथ, विकास खंड कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, शिक्षा विभाग, समेत विभिन्न विभागों के लोगो के साथ नगर के व्यापारियों नगर वासियों ने भाग्य लिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर के रामजी सहाय महाविद्यालय के प्रांगण से हुआ। जहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामजी सहाय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई उप जिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी जिलाजीत, विकास खंड अधिकारी विवेकानंद मिश्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय, रनगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने की। महाविद्यालय से निकाली तिरंगा यात्रा कोतवाली मार्ग, पूर्वी साहू चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, बस स्टेशन चौराहा, होते समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें देश भक्ति का जज्बा देखने जो मिला उत्साहित लोगो ने भारत माता की जयकार, वंदे मातरम, वीर शहीदों की यादों में नारे लगा रहे थे।। युवा वर्ग ने तिरंगा यात्रा में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में तहसीलदार अभयराज, नायब तहसीलदार हिंमांशु सिंह, अधिशासी अधिकारी कमलेश शाही, डॉ दिनेश यादव, इंस्पेक्टर राजू सिंह, पंचायत अधिकारी धीरेंद्र सागर, सभासद लल्लन गुप्ता, विजय यादव, अजय जायसवाल, उपेंद्र मास्टर, ई सुशील चन्द्र गुप्त, मोहन उपाध्याय, श्याम जायसवाल, महेश वर्मा, तथा नगर पंचायत के सभासद आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।