✍️ संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

🟥समाजवादी पार्टी के सरकार में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रम विभाग के सभी सरकारी कार्यदाई संस्थाओं से जोड़ने काम किया एवं जो भी सरकारी बजट क्षेत्र में प्रदेश के विकास के लिए आता था उसमें से 1% कटौती करके सपा सरकार ने श्रम विभाग को देने का शुभारंभ किया इसमें 18 से 59 साल के सभी उम्र के महिला पुरुष को अनेक सुविधाओं से लाभान्वित किया गया।
तमाम योजनाओं को श्रम विभाग से जोड़ने का काम किया जैसे मजदूर को विकलांग होने पर विकलांग पेंशन योजना बीमा योजना मजदूर की लड़की के शादी के लिए ₹55000 हजार की धनराशि देकर लाभ देने का काम किया।
मजदूर विकलांग हो जाने की स्थिति में विकलांग के लिए ट्राई साइकिल दे कर सब को सम्मानित करने का काम किया गरीब मजदूरों को मजदूरी करने के लिए जब भी दूर जाना पड़ता था तो उस परिस्थिति में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इसलिए सपा सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गरीब मजदूरों को साइकिल दे कर मजदूरों को जीवन यापन करने के लिए यह सुविधा मुहैया कराया था।
2012 के पहले श्रम विभाग को फैक्ट्री मजदूरों के अलावा कोई जानता भी नहीं था कि श्रम विभाग क्या है सपा सरकार के कार्यकाल में श्रम विभाग को सम्मानित किया गया था।
समाजवादी पार्टी के द्बरा किए गये कार्यों को भाजपा के लोग अपना कार्य बताते हैं जो निंदनीय है।
आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जुमलों को लोग समझ गए हैं इसलिए आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम प्रदेश की जनता व सपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर करेंगे